बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से उनके केस को लेकर मीडिया में सनसनी मची हुई है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबित इन दिनों लगातार सुशांत के फार्महाउस पर उंगलियां उठ रही हैं ऐसे में उनके फार्महाउस की कुछ पुरानी वीडियोज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं. सुशांत का ये फार्महाउस पवाना लेक के पास मौजूद है जो बेहद ही खूबसूरत है. वहीं अब जो सुशांत के फार्महाउस की वीडियो वायरल हो रही हैं उनमें से एक में वो निशाना लगाते हुए नज़र आ रहे हैं तो वहीं एक वीडियों में सुशांत अपने दोस्तों के साथ गाना गाते हुए नज़र आ रहे हैं.

आप देख सकते हैं कि सुशांत अपने फार्महाउस पर निशानेबाज़ी कर रहे हैं और एक ही बार में सामने रखी बोतल को गिरा देते हैं.

इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत अपने फार्महाउस की बालकॉनी में अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठे हैं और गिटार बजा रहे हैं. वहीं पीछे से गाना चल रहा है ‘लग जा गले के फिर ये हसीं रात हो ना हो’. ढलते सूरज के साथ सुशांत इस गाने की पूरी फील ले रहे हैं.

इसके अलावा सुशांत के फार्महाउस का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें बैकग्राउंड में कुछ मंत्र सुनाई दे रहे हैं. साथ ही वहां का खूबसूरत नज़ारा भी देखा जा सकता है.

वहीं बात करें सुशांत सिंह राजपूत के केस की तो हाल ही में जांच में NCB को कई नई बातों का पता चला है. सूत्रों के मुताबिक सुशांत के फार्म हाउस पर नशे का सामान मिला है. अब उन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है जो सुशांत के फार्महाउस पर अक्सर आया जाया करते थे.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here