सुशांत सिंह राजपूत मौत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती 22 सितंबर तक मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं। हालांकि, इस बीच रिया ने जमानत याचिका दायर की है, जिस पर आज फैसला आने की उम्मीद है। गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती का मुंबई की भायखला जेल में दूसरा दिन था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया को जहां रखा गया है, शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी उसी जेल में हैं और दूसरे दिन भी रिया के सेल में कोई बदलाव नहीं किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भायखला जेल में बंद रिया जेल मैनुअल के मुताबिक, सुबह करीब छ: बजे रोल कॉल पर उठीं। उन्हें करीब सात से साढ़े सात के बीच नाश्ता दिया गया। नाश्ते में उन्हें पोहा और चाय दिया गया। इसके बाद फिर रिया अपने सेल में चली गईं। इसके बाद रिया ने दोपहर का भी लंच किया। लंच में उन्हें चावल, दाल, रोटी और आलू की सब्जी दी गई। रात में भी रिया ने जेल के मेस का खाना खाया। इसके बाद रिया अपने सेल में सोने चली गईं। बता दें कि जेल प्रशासन की ओर से रिया की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अलग सेल में रखने का फैसला लिया गया है। 

सुशांत सिंह केस: भायखला जेल में कैसी बीती रिया चक्रवर्ती की पहली रात, जानें पूरी डिटेल

एनसीबी लॉकअप बीती थी पहली रात
गौरतलब है कि एनसीबी द्वाा गिरफ्तार किए जाने और कोर्ट में पेश करने के बाद मुंबई के एक स्थानीय मजिस्ट्रेट ने रिया को मंगलवार देर रात 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। क्योंकि जेल मैनुअल के मुताबिक, रात में किसी कैदी की एंट्री नहीं होती, इसलिए रिया को मंगलवार की रात एनसीबी के लॉकअप में ही रखा गया। अगले दिन बुधवार को जेल भेजा गया। 

जमानत पर फैसला आज
सुशांत सिंह केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले में 22 सितंबर तक मुंबई के भायखला जेल में हैं। रिया ने अपनी जमानत के लिए मुंबई के एक विशेष अदालत में याचिका दायर की है, जिस पर आज फैसला आने की उम्मीद है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने कल सुनवाई पूरी कर ली थी और आज आदेश पारित कर सकती है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को को मंगलवार को गिरफ्तार किया था और उसी दिन कोर्ट ने 22 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत दे दी थी। इससे पहले मंगलवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने रिया चक्रवर्ती को जमानत देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद रिया ने जमानत के लिए दूसरी बार प्रयास किया है, जिस पर आज फैसला आएगा।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here