दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का केस उलझता ही जा रहा है। हाल ही में ईडी ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स ऐंगल भी सामने आ रहा है, जिसके कारण वह इसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को शामिल करना चाहते हैं। तभी से एनसीबी भी केस की छानबीन में जुटी है। मुंबई पुलिस से लेकर केस सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दिया है। सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के वकील ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि दिवंगत एक्टर के परिवार वाले जानते थे कि वह ड्रग्स के आदी हो चुके हैं। 

वकील ने कहा कि सुशांत के घर पर पार्टीज होती थीं जिसे उनकी बहन अटेंड करती थीं। सुशांत की एक बहन मुंबई में रहती हैं। हालांकि, वकील ने बहन के नाम का खुलासा तो नहीं किया लेकिन उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले से ही सुशांत ड्रग्स ले रहे थे। 

सुशांत सिंह राजपूत केसः रिया चक्रवर्ती पर कसा शिकंजा, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दर्ज किया आपराधिक मामला

बॉलीवुड जगत ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, अजय देवगन बोले- भारत ने एक बेहतरीन लीडर खो दिया

आपको बता दें कि इस समय श्रुति मोदी और रिया चक्रवर्ती से सीबीआई पूछताछ कर रही है। ड्रग्स की बात करें तो हाल ही में रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा था कि रिया ने कभी ड्रग्स नहीं लिए हैं। इसे साबित करने के लिए वह अपना ब्लड टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। हर रोज केस में नए खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिया को सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताया है और कहा है कि रिया ही मास्टरमाइंड हैं। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here