बिहार भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि लालू प्रसाद फोन कर एनडीए विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे एनडीए विधायकों को मंत्री बनाने तक का ऑफर दे रहे हैं। सुशील मोदी ने खुद फोन कर लालू प्रसाद से बातचीत करने का दावा भी किया।

मंगलवार को ट्वीट कर सुशील मोदी ने लालू प्रसाद पर निशाना साधा। ट्वीट में उन्होंने एक मोबाइल नंबर का भी जिक्र किया है। दावा किया कि वे उस मोबाइल से एनडीए विधायकों को फोन कर रहे हैं।  विधायकों को फोन करने के पीछे उनकी मंशा एनडीए विधायकों को तोड़ने की है। एनडीए में टूट उत्पन्न करने के लिए वे एनडीए विधायकों को मंत्री बनाने तक का ऑफर दे रहे हैं। 

सुशील मोदी ने यह भी दावा किया कि विधायकों को जिस नंबर से फोन आए, उसकी सत्यता जांचने को खुद हमनें (सुशील मोदी) फोन किया। फोन करने पर खुद लालू प्रसाद से बातचीत का दावा करते हुए कहा कि कॉल रिसिव उन्होंने खुद किया। फोन नंबर पर उनसे बातचीत भी हुई। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद से बातचीत में कहा कि वे ऐसी गंदी हरकत नहीं करें। वे जेल में बंद हैं। विधायकों को तोड़ने की कोशिश कहीं से भी उचित नहीं है। लालू प्रसाद को सुशील मोदी ने दो टूक कहा कि एनडीए विधायकों को तोड़ने की कोशिश में वे कामयाब नहीं होंगे। उनकी मंशा कभी भी सफल नहीं होने वाली है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here