सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 मार्च को खुलेगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 303-305 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। बैंक ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

कर्मचारियों को हर 5 घंटे के बाद देना होगा आधे घंटे का ब्रेक,12 घंटे की होगी नौकरी- 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम

आईपीओ के तहत 81,50,000 नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1,09,43,070 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 582 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। 

कब मिलेगी पीएम किसान की 8वीं किस्त, चेक करें 2021 की नई लिस्ट

ओएफएस के जरिए इंटरनेशनल फाइनेंशियल कॉरपोरेशन (आईएफसी), गाजा कैपिटल, एचडीएफसी होल्डिंग्स, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंसे कंपनी, डीडब्ल्यूएम (इंटरनेशनल) मॉरीशस लि. और अमेरिकॉर्प वेंचर्स शेयरों की पेशकश करेंगी। तीन दिन का आईपीओ 19 मार्च को बंद होगा। एंकर निवेशक 16 मार्च को बोली लगा सकेंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here