भारतीय शेयर बाजार में रौनक बरकरार है। सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक बार फिर 53 हजार अंक के पार पहुंच गया। हालांकि, कुछ देर में सेंसेक्स ने अपनी बढ़त को गंवा भी दी और 53 हजार अंक के नीचे आ गया। आपको बता दें कि बीते 16 जुलाई को ही सेंसेक्स 53,290 अंक के स्तर पर था, ये बीएसई इंडेक्स का ऑल टाइम हाई लेवल है।

निफ्टी की बात करें तो मंगलवार को इसमें 40 अंकों की तेजी रही और ये 15,850 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान बीएसई इंडेक्स पर टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक के शेयर टॉप गेनर्स की भूमिका में नजर आए। 

एक्सिस बैंक के शेयर में सुस्ती: वहीं, एक्सिस बैंक के शेयर में सुस्ती रही। बैंक का शेयर भाव 750 रुपए के स्तर पर है। आपको बता दें कि एक्सिस बैंक ने हाल ही में चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के जारी किए हैं। इस दौरान एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ लगभग दोगुना होकर 2,160.15 करोड़ रुपये रहा। कर्ज में अच्छी वृद्धि और फंसे ऋण के बदले प्रावधान कम होने से बैंक का लाभ बढ़ा है। निजी क्षेत्र के बैंक का इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में शुद्ध लाभ 1,112.17 करोड़ रुपये था।

कच्चे तेल ने इन 5 सेक्टरों का बिगाड़ा खेल, कराह रहीं विमानन कंपनियां, कम हो रही पेंट की चमक, सीमेंट की बढ़ी लागत

जोमैटो का हाल: बीते शुक्रवार को शेयर बाजार में लिस्टेड होने वाली कंपनी जोमैटो के शेयर में ग्रोथ जारी है। कंपनी का शेयर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 145 रुपए के भाव पर कारोबार करता दिखा। जोमैटो का मार्केट कैपिटल एक लाख 15 हजार करोड़ रुपए के स्तर पर है। बता दें कि हाल ही में जोमैटो का आईपीओ आया था। इसके बाद कंपनी की लिस्टिंग हुई है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here