सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में सात की बाजार पूंजी में पिछले सप्ताह 1,62,774.49 करोड़ की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बजाज फाइनेंस का रहा है। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स बीते सप्ताह 903.91 अंक यानी 1.88 फीसद बढ़ गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक को बढ़त हासिल हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी की बाजार पूंजी में कमी आई है।
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, जानें एक्सपर्ट की राय
बजाज फाइनेंस की भी बल्ले-बल्ले
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्केट कैप 57,086.67 करोड़ रुपये बढ़कर 12,64,369.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 47,526.08 करोड़ रुपये बढ़कर 3,28,639.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 21,033.34 करोड़ रुपये बढ़कर 4,15,348.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
स्टेट बैंक की बाजार पूंजी 3,15,440.39 करोड़ रुपये हुई
स्टेट बैंक की बाजार पूंजी इस दौरान 15,171.83 करोड़ रुपये बढ़कर 3,15,440.39 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी तरफ हिन्दुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप भी 10,761.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,53,053.02 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का मार्केट कैप 8,559.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,76,867.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कोटक महिन्द्रा बैंक के मार्केट कैप में 2,635.84 करोड़ रुपये बढ़कर 3,46,543.78 करोड़ रुपये हो गया।
इनके मार्केट कैप में गिरावट
इसके विपरीत टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज का मार्केट कैप सप्ताह के दौरान 26,411.23 करोड़ रुपये घटकर 11,23,919.77 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी का मूलयांकन भी 13,917.44 करोड़ रुपये गिरकर 4,36,582.10 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 821.01 करोड़ रुपये गिरकर 7,78,850.97 करोड़ रुपये रह गया।







