सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,57,277.53 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,457.16 अंक या 3.83 प्रतिशत नीचे आया। सप्ताह के दौरान सिर्फ इन्फोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 70,189.95 करोड़ रुपये घटकर 14,88,797.82 करोड़ रुपये पर आ गया

इन दिग्गज कंपनियों को भी लगी तगड़ी चोट

भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 31,096.67 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 2,39,880.86 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 14,752.95 करोड़ रुपये घटकर 2,40,329.93 करोड़ रुपये रह गई। इसी तरह एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन भी 12,737.66 करोड़ रुपये घटकर 2,96,339.09 करोड़ रुपये पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 10,675.53 करोड़ रुपये घटकर 9,08,940.15 करोड़ रुपये रह गया। 

यह भी पढ़ें: बर्बादी की कहानी: अनिल अंबानी समेत ये 6 उद्योगपति भी अरबपति से खाकपति हुए

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 7,286.42 करोड़ रुपये घटकर 5,74,614.23 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक की 5,710.01 करोड़ रुपये घटकर 2,47,292.12 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में भी 4,828.34 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,88,179.05 करोड़ रुपये पर आ गया। 

एचसीएल टेक्नोलॉजीज मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में नई कंपनी 

इस रुख के एचसीएल टेक्नोलॉजीज का बाजार पूंजीकरण 4,450.79 करोड़ रुपये बढ़कर 2,24,555.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज मूल्यवान कंपनियों की सूची में शामिल होने वाली नई कंपनी है। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 3,622.14 करोड़ रुपये बढ़कर 4,30,647.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटिक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्थान रहा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here