सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी सेल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में करीब दस गुना उछलकर 4,338.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय इस्पात प्राधिकरण लि. (सेल) ने शुक्रवार को शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 436.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। 
     
कंपनी की जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 27,007.02 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 17,097.57 करोड़ रुपये थी। समीक्षाहीन तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 21,289 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 16,733.63 करोड़ रुपये था। वही एकल आधार पर कंपनी को जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही में 4,303.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एक साल पहले इसी अवधि में यह 393.32 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष के लिए 4 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश को मंजूरी भी दी है।

यह भी पढ़ेंः नवंबर में 6 बड़े बदलाव के लिए रहें तैयार, कहीं झटका लगेगा तो कमाई का भी मौका

वोल्टास का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़ा

टाटा समूह की एयर कंडीशनर बनाने वाली और इंजीनियरिंग सेवा कंपनी वोल्टास का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 104.29 करोड़ रुपये हो गया। वोल्टास ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 79.66 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 1,689.08 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में 1,612.54 करोड़ रुपये थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here