Gold Price Today 27th January: शेयर बाजार में गिरावट और शादियों के सीजन के बीच सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। आज सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी का भाव गिर गया है। आज 24 कैरेट शुद्ध सोना 359 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 48502 रुपये पर आ गया है तो वहीं, चांदी भी 947 रुपये प्रति किलो नरम होकर 62765 रुपये पर आ गई है।

यानी अभी 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से केवल 7752 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है।  चांदी अधिकतम रेट 76004 रुपये से 13243 रुपये प्रति किलो सस्ती है। 

शेयर बाजार की सेहत फिर बिगड़ी, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव मंगलवार के बंद रेट के मुकाबले 359 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 48502 रुपये पर खुला।

सर्राफा बाजारों में आज बिना जीएसटी यह है सोने-चांदी का भाव

धातु और उसकी शुद्धता 27 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) 25 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 48502 48861 -359
Gold 995 (23 कैरेट) 48308 48665 -357
Gold 916 (22 कैरेट) 44428 44757 -329
Gold 750 (18 कैरेट) 36377 36646 -269
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28374 28584 -210
Silver 999 62765 63712 -947

स्रोत: IBJA

वहीं, आज 22 कैरेट सोने का भाव  44428 रुपये प्रति 10 ग्राम पर। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36377 रुपये है।  अब 14 कैरेट सोने का भाव 28374  रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।  इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। 

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here