पिछले 20 दिनों में सोने के हाजिर भाव में बड़ी गिरावट आई है।  सर्राफा बाजार में इस दौरान सोना 3501 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी खरीदने वालों को 6 नवंबर से अब तक 5685 रुपये प्रति किलोग्राम की चपत लग चुकी है। जहां तक ऑल टाइम हाई से तुलना करें तो सोना 7282 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है और चांदी 15748 रुपये प्रति किलो कमजोर हो चुकी है।

Gold Price Latest: सोने-चांदी के भाव में बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

इन वजहों से गिरे सोने के दाम

दुनिया की कई दवा कंपनियां कोरोना का कारगर टीका बनाने के करीब पहुंच चुकी हैं। आने वाले समय में कोरोना का डर कम होने से सोना सुरक्षित निवेश नहीं रह जाएगा। इससे सोने में गिरावट आ रही है। रायटर्स के मुताबिक डॉलर के कमजोर होने से कोविड-19 का टीका आने और इकोनॉमी में रिकवरी की आशा से इक्विटी की तरफ ध्यान जाने लगा। इससे सोने की कीमतों में और कमी आ सकती है। 

यह भी पढ़ें: जानना है PF का बैलेंस, एक SMS भेजकर करें चेक- कुछ मिनटों में मिल जाएगी जानकारी

कोरोना वायरस महामारी से शेयर मार्केट में जो गिरावट आई थी, उससे बाजार पूरी तरह उबर चुके हैं।  ज्यादातर शेयर बाजार कोरोना के पहले के दौर में आ चुके हैं या उसके आस-पास हैं। वहीं अब सोना भी कोरोना काल के पहले वाले स्तर पर लौट रहा है। 24 फरवरी 2020 को सोना 41000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जबकि सेंसेक्स 44000 के करीब है। बता दें चांदी सात अगस्त के अपने उच्च शिखर से 18736 रुपये टूट चुकी है।  सात अगस्त को सर्राफा बाजारों में सोना 56254 पर खुला था। यह अपने सर्वोच्च शिखर पर था, जबकि चांदी 76008 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here