Uttarakhand Election 2022: विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है।  कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पूव्र सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत 30 राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को प्रचार के मोर्चे पर लगाया जाएगा। इस लिस्ट में पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता और पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू का नाम नहीं है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह सूची चुनाव आयोग को भेजी है। प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो गए हैं। आज राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का दौरा हो गया है। जल्द ही क्षेत्रीय आवश्यकता के अनुसार अनुसार अन्य नेताओं के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं।

ये भी हैं स्टार प्रचारक
राष्ट्रीय व अन्य राज्यों के नेता :
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, मोहन प्रकाश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलेट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अमी याजनिक, इमरान प्रतापगढ़ी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, हार्दिक पटेल, जय सिंह अग्रवाल रागिनी नायक, नेता डीसूजा, श्रीनिवास बी.वी.।
प्रदेश के नेता: प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य, राज्यसभा सांसाद प्रदीप टम्टा, हरक सिंह रावत। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here