पिछले दिनों एक्टर सोनू सूद (sonu sood sending migrant workers) ने सैकड़ों मजदूरों को उनके घर पहुंचने में मदद की। इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने उनका मजाक उड़ाया, हालांकि, राज्य के गृह मंत्री ने सोनू सूद की सराहना की।
Edited By Alok Bhadouria | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों इस पर उनकी तारीफ हुई लेकिन शिवसेना नेता संजय राउत ने उनकी मजाक उड़ाई
- संजय राउत ने कहा, कितनी चतुराई के साथ किसी को एक झटके में महात्मा बनाया जा सकता है
- हालांकि, पूछे जाने पर राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोनू सूद के इस काम की सराहना की
मुंबई
लॉकडाउन के दौरान बॉलिवुड एक्टर सोनू सूद ने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया। इस पर उनकी चौतरफा तारीफ हुई, लेकिन इस मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार में मतभेद दिखाई दे रहा है। पहले तो शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में शिवसेना नेता संजय राउत ने सोनू सदू पर तंज कसा गया, पर बाद में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने खुद सोनू के काम की तारीफ की।
इस पूरे विवाद के बीच सोनू सूद ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे से मुलाकात की। इससे पहले रविवार को शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में सोनू सूद की तारीफ पर सवाल उठाते हुए संजय राउत ने कहा कि कितनी चतुराई के साथ किसी को एक झटके में महात्मा बनाया जा सकता है। अपने कॉलम ‘रोखटोक’ में उन्होंने लिखा, ‘लॉकडाउन के दौरान आचानक सोनू सूद नाम से नया महात्मा तैयार हो गया। इतने झटके और चतुराई के साथ किसी को महात्मा बनाया जा सकता है?
सोनू सूद से मिले उद्धव ठाकरे
‘सब सोनू ने किया सरकार ने कुछ नहीं?’
उन्होंने आगे लिखा, ‘कहा जा रहा है कि सोनू सूद ने लाखों प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्यों में उनके घर पहुंचाया। अर्थात् केंद्र और राज्य सरकार ने कुछ भी नहीं किया। इस कार्य के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल ने भी महात्मा सूद को शाबाशी दी।’
अनिल देशमुख ने भी की सोनू की तारीफ
जब महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से इस पूरे विवाद पर सवाल किया गया तो उनका कहना था, ‘एक्टर सोनू सूद ने बहुत से प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजकर अच्छा काम किया है। मैंने नहीं सुना कि संजय राउत साहब ने इस पर क्या कहा है। जो लोग अच्छी पहल करते हैं हम उनकी सराहना करते हैं भले ही वह सोनू सूद हो या कोई और।’
बड़े दिलवाले हैं ये फिल्मी स्टार
‘महात्मा’ सूद को शाबाशी पर बिफरे शिवसेना सांसद संजय राउत, अब दी सफाई
बीजेपी ने की आलोचना तो दी सफाई
राउत के इस बयान पर बीजेपी नेता रामकदम ने उनकी जमकर आलोचना की। रामकदम ने कहा कि कोरोना के संकट काल में इंसानियत के नाते सड़क पर उतरकर मजदूरों की सहायता करने वाले सोनू सूद पर संजय राउत का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। आलोचनाओं से घिरने के बाद राउत ने मीडिया के सामने अपने बयान की सफाई देते हुए कहा कि सोनू सूद अच्छे ऐक्टर हैं। फिल्मों में अलग डायरेक्टर होते हैं। जो काम सोनू सूद ने किया है वह अच्छा है लेकिन ऐसी संभावना है कि इसके पीछे कोई पॉलिटिकल डायरेक्टर है।
रेकमेंडेड खबरें
तापसी पन्नू ने खुद को बताया रितिक रोशन का बड़ा फैन, तारीफ सु..
Adv: महीने का किराने का सामान, 30% तक छूट
नोएडा: कोरोना के मामले हुए 600 के पार, दिन भर में आए 41 नए म..
वीकेंड का मूड बना देंगे ये गाने, सुनें Gaana पर
कोरोना के खिलाफ पेंटिंग बनी ‘हथियार’, लोगों में जागरूकता लान..
काशी: स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों को मिल रही ‘सत्कार पोटली’, ज..
दाऊद इब्राहिम के नाम पर हर की पौड़ी को बम से उड़ाने की धमकी,..
दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 28,936 हुए, मरने वालों क..
लॉकडाउन में मधुर हुआ रिश्ता, बाद में भी कायम रहेगी ‘बाइयों’ ..
बिजली की मांग में गिरावट बढ़ी, जून के पहले सप्ताह में 19.7 प..
पत्नी बिल्कुल भी सेक्स करने की इच्छा नहीं रखती, आखिर इसकी क्..
कोरोना काल में ऑफिस जाना है तो बरतें ये सावधानियां, वरना बहु..
स्मार्टवॉच मार्केट में हुवावे निकला आगे, सैमसंग को पीछे छोड़..
मेरी लेफ्ट टेस्टीज में सिस्ट है, क्या इससे मेरी सेक्स क्षमता..
Coronavirus New Updates: कफ सिरप लेने से बढ़ सकता है कोरोना ..







