Gold Price Today 23rd July 2020: सोने-चांदी की कीमतों में आज भी उछाल जारी है। देश भर के सर्राफा बाजारों में आज यानी गुरुवार सुबह 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 50552 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। आज सोने का रेट बुधवार के मुकाबले 371 रुपये महंगा है। वहीं चांदी के रेट में उछाल जारी है। आज चांदी 1416 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 60585 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 23 जुलाई 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 23 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 22 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 50552 50181 371
Gold 995 (23 कैरेट) 50350 49980 370
Gold 916 (22 कैरेट) 46306 45966 340
Gold 750 (18 कैरेट) 37914 37636 278
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29573 29356 217
Silver 999 60586 Rs/Kg 59170 Rs/Kg 1416 Rs/Kg

कौन खरीद रहा सोना

शेयर बाजार में  गिरावट और अर्थव्यवस्था में संकट के दौर में तमाम फंड मैनेजर पोर्टफोलियो में सोने की हिस्सेदारी बढ़ाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सोना सेफ हैवन इन्वेस्टमेंट यानी सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। केंद्रीय बैंक, फंड मैनेजर्स, स्वतंत्र निवेशक आदि ये सभी लोग पूरी दुनिया में अलग अलग एक्सचेंज पर सोने की खरीदारी कर रहे हैं । सोने के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड उंचाई पर है । इसी वजह से भारत में सोने में तेजी देखने को मिल रही है।  

 

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here