Gold Price Today 23rd July 2021 :  सोने-चांदी के रेट में गिरावट आज थम गई है। सर्राफा बाजार में आज यानी शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव 252 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है, जबकि चांदी में 579 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले  24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत अब 47922 रुपये पर पहुंच गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक अब 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 47730 रुपये पर आ पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 43897 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। जबकि, 18 कैरेट सोने का भाव भी अब 35942 रुपये हो गया है। 

 बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। वहीं मार्केट के विशेषज्ञों का कहना है कि इस दिवाली तक सोने का दाम 55 हजार पर पहुंच सकता है। हालांकि, सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से अभी भी करीब 8332 रुपये सस्ता है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 23 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 23 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 22 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47922 47670 252
Gold 995 (23 कैरेट) 47730 47479 251
Gold 916 (22 कैरेट) 43897 43666 231
Gold 750 (18 कैरेट) 35942 35753 189
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28034 27887 147
Silver 999 67345 Rs/Kg 66766 Rs/Kg 579 Rs/Kg

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं।
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here