गोल्ड की कीमत 0.36 फीसदी यानी 170 रुपये (प्रति दस ग्राम) गिरकर 47,164 पर पहुंच गई.

सिल्वर के दाम 0.88 फीसदी यानी 366 रुपये घट कर 47,324 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए.

नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानि सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल लॉकडाउन खुलने से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है और इससे शेयर बाजार में रिकवरी हो रही है. इसी वजह से गोल्ड और सिल्वर में गिरावट आ रही है.

सोमवार को वायदा बाजार में गोल्ड की कीमत 0.36 फीसदी यानी 170 रुपये (प्रति दस ग्राम) गिरकर 47,164 पर पहुंच गई. वहीं सिल्वर के दाम 0.88 फीसदी यानी 366 रुपये घट कर 47,324 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए.

दरअसल, लॉकडाउन के बाद अधिकतर देशों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं और इससे शेयर बाजार की रौनक धीरे-धीरे लौट रही है. इस वजह से निवेशकों का रुझान गोल्ड बाजार की ओर कम हो रहा है. चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने और दुनिया के केंद्रीय बैंकों की ओर से राहत पैकेज जारी किए जाने से इसकी कीमतों में उछाल दर्ज की गई थी.

वैसे लॉकडाउन की वजह से शेयर बाजार को लगे झटके ने भी निवेशकों का गोल्ड की ओर रुझान बढ़ाया था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह जोर नहीं पकड़ेंगी तब तक निवेशकों की गोल्ड में होल्डिंग नहीं घटेगी. वैसे भारतीय रिटेल बाजार में सोने की मांग अभी कम ही देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें-

लगातार 9वें दिन बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए अब क्या हैं नए दाम?



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here