Gold Price Today 17th August 2020: सोने के भाव में तेजी पर आज फिर ब्रेक लग गया है। जबकि चांदी के तेवर अभी गरम हैं। सोमवार को देश भर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार के मुकाबले सोना सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 106 रुपये गिरकर 52768 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव 391 रुपये प्रति किलो ऊपर 68159 रुपये पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 17 अगस्त 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 17 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) 14 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 52768 52874 -106
Gold 995 (23 कैरेट) 52557 52662 -105
Gold 916 (22 कैरेट) 48335 48433 -98
Gold 750 (18 कैरेट) 39576 39656 -80
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30869 30869 0
Silver 999 68159 Rs/Kg 67768 Rs/Kg 391 Rs/Kg

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की तेजी पर कोरोना वैक्सीन ने लगाया ब्रेक

डेढ़ साल तक ऊंचे स्तर पर बना रहेगा

ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन बच्छराज बमाल्वा ने कहा, वैश्विक अनिश्चितता की वजह से सोना चढ़ रहा है। हालांकि, सोने की भौतिक मांग कम है, इसके बावजूद जोखिम के बीच निवेशकों को अपनी बचत तथा निवेश के लिए पीली धातु में सबसे बेहतर विकल्प दिख रहा है।  रूस ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का दावा किया है, लेकिन अभी इसको लेकर दुनिया बहुत निश्चिंत नहीं हैं।

सोने में 10 से 15 प्रतिशत तक का आ सकता है उछाल

गोयल मानते हैं कि दिवाली के आस-पास सोने में 10 से 15 प्रतिशत तक का उछाल आ सकता है।  मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के एसोसिएट निदेशक एवं प्रमुख (जिंस एवं मुद्रा) किशोर नार्ने कहते हैं कि सोने की कीमतों में तेजी की प्रमुख वजह कोविड-19 के चलते अर्थव्यवस्थाओं में आई सुस्ती तथा ब्याज दरों का करीब शून्य के स्तर पर होना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में व्यापार युद्ध और वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट की आशंका के बीच सोना आकर्षक परिसपंत्ति है। उन्होंने कहा कि अगले 12 से 15 महीने में सोना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 2,450 डॉलर प्रति औंस पर होगा। 

gold price latest updates  gold  gold price delhi  gold price today  gold price in india  gold price

यह भी पढ़ें: सोना 67,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर को छू सकता है, वरदान साबित हो रहा है Gold में निवेश

घरेलू बाजार में सोना 67,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर को छू सकता है।  विश्व स्वर्ण परिषद की रिपोर्ट के अनुसार, चालू साल की दूसरी तिमाही में वैश्विक स्तर पर सोने की हाजिर मांग सालाना आधार पर 11 प्रतिशत घटकर 1,015.7 टन रही है। पहली छमाही में सोने की हाजिर मांग छह प्रतिशत घटकर 2,076 टन पर आ गई। लेकिन कोविड-19 की वजह से पहली छमाही में गोल्ड ईटीएफ में रिकॉर्ड 734 टन का निवेश हुआ है। जिसकी वजह से सोना चढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पहली छमाही में डॉलर मूल्य में सोना 17 प्रतिशत चढ़ चुका है। 

कब होगा सस्ता

सोना कब सस्ता होगा

यह भी पढ़ें: महिलाओं को पुरानी गोल्ड ज्वैलरी बेचना पड़ेगा महंगा, सरकार बदल सकती है ये नियम

हालांकि, वह मानते हैं कि वैक्सीन को लेकर जैसे-जैसे सकारात्मक खबरें आएंगी, अन्य परिसंपत्तियों में निवेश बढ़ेगा ओर सोना स्थिर होगा। दिल्ली बुलियन एंड ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल गोयल का मानना है कि कम एक साल तक सोना उच्चस्तर पर रही रहेगा। वह कहते हैं कि संकट के इस समय सोना निवेशकों के लिए वरदान है। वहीं केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर केडिया कहते हैं कि सोने के दाम तभी गिरेंगे जब मार्केट में कोई कोरोना की वैक्सीन आ जाए और वह सफल भी हो। इसके अलावा  भारत और चीन सोना नहीं खरीदते हैं तो दाम कुछ कम हो सकते हैं। फिर भी सोना 44000 से नीचे नहीं जाएगा। 

इनपुट: एजेंसी





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here