मोरक्को से इंडिया अपनी पहचान बनाने आईं नोरा फतेही(Nora Fatehi) को आज किसी परिचय की जरुरत नहीं हैं. उनका डांस बोलता है उनका काम बोलता है. यही कारण है कि चाहे कोई भी डांस रियलिटी शो हो वो नोरा की मौजूदगी के बिना अधूरा ही रहता है. वहीं इन दिनों नोरा फतेही(Nora Fatehi) की एक वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें नोरा डांस करती नज़र आ रही हैं. लेकिन डांस करते करते कुछ ऐसा होता है कि हर कोई हैरान रह जाता है.
जब राघव जुयाल को मारा नोरा फतेही ने थप्पड़
इन दिनों नोरा फतेही(Nora Fatehi) का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो डासं करती हुई हीं नज़र आ रही हैं वो भी राघव जुयाल के साथ. डांस काफी शानदार होता है. नोरा को राघव जुयाल भी पूरी कंपनी दे रहे होते हैं. सभी दोनों को डांस को खूब इन्जॉय भी करते हैं लेकिन तभी नोरा राघव को एक ज़ोरदार थप्पड़ जड़ देती हैं. जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है.
डान्सिंग क्वीन हैं नोरा फतेही
नोरा फतेही डांस की कितनी दीवानी हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है. नोरा ने भारत में अपनी पहचान भी इसी डांस से बनाई थी. यूं तो नोरा पहले भी कई गानों में ज़र आ चुकी हैं लेकिन 2018 में आई सत्यमेव जयते में नोरा फतेही ने दिलबर गाने पर डांस कर जो लोकप्रियता हासिल की उससे उनके करियर को काफी फायदा हुआ है इस गाने के बाद वो कई गानों में नज़र आईं जो सभी के सभी सुपरहिट रहे. वहीं इसी महीने रिलीज़ हुआ छोड़ देंगे गाना भी 100 मिलियन व्यूज़ हासिल कर चुका है जिसकी खुशी खुद नोरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
ये भी पढ़ेंः जब किसी और शख्स संग Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दयाबेन ने किया डांस, तो भड़क उठे जेठालाल







