नई दिल्ली
सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज के जाने-माने नेता स्वामी अग्निवेश की तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, आर्य समाज के नेता स्वामी अग्निवेश को नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (आईएलबीएस) में भर्ती कराया गया है। वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण मंगलवार से ही वेंटिलेटर पर हैं। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर पैनी नजर रख रही है।

कौन हैं स्वामी अग्निवेश
समाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाले स्वामी अग्निवेश ने 1970 में अग्निवेश ने आर्य सभा नाम की राजनीति पार्टी बनाई थी। 1977 में वह हरियाणा विधासनभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापनी की। स्वामी अग्निवेश ने 2011 में अन्ना हजारे की अगुवाई वाले भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, बाद में मतभेदों के चलते वह इस आंदोलन से दूर हो गए थे।स्वामी अग्निवेश ने रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वह 8 से 11 नवंबर के दौरान तीन दिन के लिए बिग बॉस के घर में भी रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here