भारत में रोजाना आने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट के बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को डेटा जारी कर बताया है कि भारत की प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना संक्रमितों की संख्या सिर्फ 110 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके साथ ही दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों के भी आंकड़े दिए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है, जबकि दूसरे नंबर पर भारत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में जहां प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 110 कोरोना मरीज हैं, वहीं अमेरिका में 3 हजार 964 और ब्रिटेन में 3 हजार 656 मरीज हैं। इसके बाद इटली (1,563), रूस (1,373), फ्रांस (1,304) और ब्राजील (1, 189) हैं।

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस ट्रैकर के मुताबिक अमेरिका में अब तक 1 करोड़ 95 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इस ट्रैकर के मुताबिक, ब्राजील में 75 लाख और रूस में 30 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 29 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल 1 करोड़ 2 लाख 24 हजार 303 कोरोनो पॉजिटिव केस आए हैं और बीते 24 घंटे में 16 हजार 432 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, इनमें से 98 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं और 1 लाख 48 हजार लोगों की अभी तक जान जा चुकी है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here