केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि 5 सितंबर तक सभी शिक्षकों का टीकाकरण कर दिया जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि सभी स्कूल शिक्षकों का टीकाकरण 5 सितंबर तक करें। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “इस महीने हर राज्य को वैक्सीन उपलब्ध करवाने की योजना के अतिरिक्त 2 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि 5 सितंबर को मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूली शिक्षकों को प्राथमिकता देकर वैक्सीन लगाने का प्रयास करें।”

सरकार ने कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी तालाबंदी से पहले पिछले साल मार्च में देश भर में स्कूलों को बंद करने का फैसला किया था और क्लासों को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया था. वहीं कुछ राज्यों में बड़ी कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोल दिया था। भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 59 करोड़ को पार कर चुका है।

बुधवार सुबह 7 बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 61,90,930 टीके लगाए गए। इसके साथ ही टीकाकरण 59.55 करोड़ (59,55,04,593) के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक 51.11 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में 34,169 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,17,54,281 हो गई है।  स्वस्थ होने की दर 97.67 प्रतिशत पर पहुंची गई है। 

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here