पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए शनिवार को पूछा कि श्री हरमंदिर साहिब में राहुल गांधी की जेब किसने काट ली। आपको बता दें कि राहुल गांधी बुधवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौनार उन्होंने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का भी दौरा किया था। 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के कई उम्मीदवारों ने भी मत्था टेका था।

मत्था टेकने के बाद राहुल गांधी जालंधर गए, जहां उन्होंने एक वर्चुअल रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी के साथ सिख धर्मस्थल का दौरा कर रहे थे।

हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट में लिखा, “श्री हरमंदिर साहिब में राहुल गांधी की जेब किसने काल ली? सीएम चरणजीत चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू या डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा? केवल ये तीन लोग थे जिन्हें जेड-सुरक्षा ने उनके पास जाने की अनुमति दी थी। या फिर बेअदबी की घटनाओं के बाद हमारे सबसे पवित्र मंदिर का नाम बदनाम करने का सिर्फ एक और प्रयास है।”

Who picked @RahulGandhi‘s pocket at Sri Harmandir Sahib?@CHARANJITCHANNI@sherryontopp? or @Sukhjinder_INC? These were the only 3 persons allowed by Z-security to get near him. Or is it just one more attempt to bring bad name to our holiest shrine, after the ‘be-adbi’ incidents?

— Harsimrat Kaur Badal (@HarsimratBadal_) January 29, 2022

हालांकि, हरसिमरत कौर बादल ने कथित घटना के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी है। हरसिमरत कौर पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उनके पोस्ट को रिट्वीट किया और कहा कि जब ऐसा कुछ नहीं हुआ है तो ऐसी झूठी खबरें फैलाना अपवित्र है।सुरजेवाला ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के अलावा उन्हें जिम्मेदारी और परिपक्वता दिखानी चाहिए।

सुरजेवाला ने भी उन पर तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कैबिनेट का हिस्सा होना और कृषि अध्यादेशों को मंजूरी देना मेहनती किसानों की जेब काटने जैसा है। आपको बता दें कि सितंबर 2020 में विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर इस्तीफा देने से पहले हरसिमरत कौर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री थीं।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here