सोशल मीडिया पर आजकल एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि मोदी सरकार हर कन्या को 2000 रुपये दे रही है। दावे के मुताबिक मोदी सरकार हा बच्ची को प्रधानमंत्री कन्या आयुष योजना के तहत 2000 रुपये की राशि मुहैया करा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फर्जी दावे की जांच जब पीआईबी ने की है। पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा है कि मोदी सरकार की कोई ऐसी योजना नहीं चल रही है, जिसमें 2000 रुपये बच्चियों को दिए जा रहे हैं। सरकार की इस आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से लोगों को अगाह किया गया है कि ऐसे फेक स्कीम के झांसे में न आएं।

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स के नाम पर हो रहा फ्रॉड, कहीं आप तो नहीं आ गए झांसे में

ऐसी किसी भ्रामक खबर की यहां करें शिकायत:  बता दें कि सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है। कोई भी व्यक्ति PIB Fact Check को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकता है.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here