दिल्ली में शराब की दुकानों के लिए नई घोषणा की गई है। दिल्ली में शराब (Liquor in Delhi) की दुकानों को खोलने में भी ऑड- ईवन सिस्टम खत्म कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक शराब दुकान के मालिक तय शर्तों को पूरा करते हैं तो दुकानें रोज खुल सकेंगी।
Edited By Vineet Tripathi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- दिल्ली सरकार ने शराब दुकानें हर रोज खोलने का फैसला किया, दिए गए खास निर्देश
- दिल्ली सरकार की ओर से तय शर्तों को पूरा करने के बाद हर रोज खोल सकते हैं दुकान
- दिल्ली में अभी भी हर दिन कोरोना वायरस पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं, फिर भी यह फैसला
- जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खोली जा सकेंगी शराब की दुकानें
नई दिल्ली
कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी दिल्ली (Liquor Shops in Delhi) में शराब की दुकानों को खोलने को लेकर एक आदेश जारी किया गया है। अब शराब की दुकानें हर रोज खोली जाएंगी। नए नियम के मुताबिक, अगर दुकानें तय शर्तों को पूरा करती हैं तो उन्हें रोज खुलने की अनुमति मिल जाएगी। इससे पहले शराब की दुकानों को ऑड-ईवन नियम के आधार पर खोला जा रहा था।
दिल्ली में शराब की दुकानों के लिए नई घोषणा की गई है। यहां अब शराब की दुकानों को खोलने में भी ऑड- ईवन सिस्टम खत्म कर दिया गया है। नए आदेश के मुताबिक, शराब दुकान के मालिक तय शर्तों को पूरा करते हैं तो दुकानें रोज खुल सकेंगी। शराब की दुकानों को अब सुबह 9 से रात 8 बजे तक खोला जा सकेगा।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 990 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ सोमवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 20,834 हो गए। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 523 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 11,565 लोग अब भी संक्रमित हैं वहीं 8,746 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में रविवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1,295 मामले सामने आए थे।
पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट आनेवाली हर टैक्सी होगी सैनिटाइज
सेनेटाइज की जाएंगी कैब्स
उधर, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेने आ रहे वाहनों को संक्रमण मुक्त करने के लिए टैक्सी पार्किंग एरिया के एंट्री पॉइंट पर एक खास एरिया तैयार किया गया है। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने एक बयान में कहा कि मेगा और मेरू जैसी रेडियो टेक्सी सेवा और ऐप आधारित उबर और ओला वाहनों के लिए एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में वाहनों को संक्रमण मुक्त करने के लिए एक स्थान तय किया गया है।
रेकमेंडेड खबरें
गृह मामलों से संबंधित संसदीय समिति की 3 जून की बैठक टली
Adv: ऐमजॉन पर मिल रही कपड़ों की बड़ी रेंज
अम्फान के बाद गुजरात-महाराष्ट्र को डरा रहा चक्रवात ‘निसर्ग’,..
दिल्ली बॉर्डर फिर सील कर सकता है हरियाणा, अनिल विज ने बोले-..
झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में मंथन, दावेदारो..
Coronavirus: गोरखपुर में मिले 24 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित..
लद्दाख, साउथ चाइना सी की ओर इशारा, चीन को अमेरिका ने बताया ‘..
यूपी: शराब की दुकानों का बदला समय, अब सुबह 10 से रात 9 बजे त..
सोशल डिस्टेंसिंग बनी मुसीबत, बारात में न ले जाने पर दूल्हे..
सरकार की चुनौती बढ़ी, Moody’s ने घटाई भारत की रेटिंग, नेगेटि..
भीम ऐप के डेटा में सेंधमारी, लाखों यूजर्स के रेकॉर्ड लीक
SSC की पेंडिंग परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, यहां देखें नोटिस
पॉर्न देखता हूं तो मेरे लिंग में एक मिनट से भी कम उत्तेजना र..
मेरा सिर्फ एक ही अंडकोष है, क्या मुझे यौन संबंध बनाने में दि..
सेक्स के बाद रोने का मन करता है, आखिर क्या समस्या हो सकती है..







