Go First Republic Day Offer: सस्ते में हवाई सफर करना चाहते हैं तो आपके पास आज शानदार मौका है। यह मौका आपको बजट एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) दे रहा है। दरअसल, गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे (Republic day 2022) के मौके पर गो फर्स्ट अपने यात्रियों के लिए ‘राइट टू फ्लाई’ (Right to Fly Sale) नाम से एक ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत आप सस्ते में हवाई यात्रा कर सकेंगे। एयरलाइन कंपनी (Airline Offer) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। तो आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में डिटेल्स– 
 

सिर्फ 926 रुपये में मिलेगा टिकट 
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गो फर्स्ट Right to Fly Sale ऑफर के तहत यात्रियों को 926 रुपये की शुरुआती कीमत पर टिकट दे रहा है। इस सेल के तहत यात्री आज यानी 26 जनवरी तक बेहद किफायती दाम पर टिकट बुक कर हवाई सफर का लुफ्त उठा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Post Office: पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट्स में इस तरह करें ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर, मिलता है मोटा रिटर्न

15 किलो तक सामान ले जाने की छूट 
Go First की वेबसाइट के मुताबिक, यह छूट आपको 11 फरवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक की फ्लाइट पर मिलेगी। इस ऑफर में सबसे खास बात यह है कि सफर के दौरान आप 15 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं। हालांकि, यह छूट केवल घरेलू टिकटों पर ही मिलेगी। साथ ही इस ऑफर के तहत यात्री ग्रुप बुकिंग नहीं करा सकते हैं और न ही अन्य ऑफर के तहत इसे क्लब किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 24 रुपये वाला ये शेयर दे रहा छप्परफाड़ रिटर्न, सिर्फ 23 दिन में निवेशकों के 1 लाख को बना दिया ₹3.75 लाख

टिकट को करा सकते हैं रिशिड्यूल
Go First के इस स्पेशल ऑफर के तहत टिकट बुक कराने पर यात्रा से तीन दिन पहले तक आप बिना कोई रुपये दिए अपने फ्लाइट टिकट को रिशिड्यूल करा सकेंगे। वहीं, टिकट कैंसिल करने पर कंपनी की स्टैंडर्ड टर्म्स एंड कंडीशन्स अप्लाई होंगे। स्टैंडर्ड कैंसलेशन चार्ज लगेगा। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here