हाल ही में नई सिलेरियो लॉन्च करने वाली मारुति सुजुकी कई दूसरे मॉडल्स पर भी काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही न्यू जेनरेशन मारुति सुजुकी ऑल्टो भी लॉन्च करेगी। इस मॉडल को 2022 की दूसरी छमाही में लाया जा सकता है। नई ऑल्टो को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हाल ही में यह शिमला हाइवे पर देखी गई है। तस्वीरों को DesiSpeech यूट्यूब चैनल ने कैमरे में कैद किया है। 

ऐसा होगा 2022 Maruti Alto का एक्सटीरियर
टेस्टिंग कार को पूरी तरह ढका हुआ था, फिर भी इसके एक्सटीरियर डिजाइन की कई डिटेल्स का पता लग गया है। न्यू जेनरेशन ऑल्टो के डिजाइन और स्टाइलिंग में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। यह वर्तमान मॉडल के मुताबले ज्यादा ऊंची और चौड़ी होगी। कंपनी इसे मिनी एसयूवी लुक देने की कोशिश करेगी। वीडियो में कार को मारुति एस-प्रेसो के साथ टेस्ट करते हुए देखा गया है। माना जा रहा है कि इसमें प्लेटफॉर्म समेत कई दूसरे पार्ट्स S-Presso से लिए होंगे। 

यह भी पढ़ें: कार चलाते समय कभी न करें ये 5 गलतियां, अनजाने में हो रहा बड़ा नुकसान

इसमें वर्तमान जेनरेशन के मुकाबले बड़ा व्हीलबेस, हनीकॉम्ब पैटर्न वाला फ्रंट ग्रिल, बड़े स्वेप्टबैक हेडलैंप्स, LED DRL और नए डिजाइन वाला फ्रंट बंपर दिया जाएगा। अपने अपकमिंग अवतार में, ऑल्टो को कंपनी का नया हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म दिया जाएगा, जो कार को बड़ा और हल्का बना देगा। इसमें पहले से ज्यादा स्पेस वाला केबिन मिलेगा। इंटीरियर की बात करें तो न्यू जेनरेशन ऑल्टो के इंटीरियर में नए डैशबोर्ड लेआउट समेत कई अपडेट मिलेंगे। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स होंगे। 

 

यह भी पढ़ें: Jupiter 125 से Activa 6G तक, ये हैं बेस्ट माइलेज वाले 5 शानदार स्कूटर्स

इंजन और संभावित कीमत
नई ऑल्टो में पहले की ही तरह 796cc, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 47 bhp और 69 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। कंपनी 1.0-लीटर K10 इंजन भी वापस ला सकती है जो 67 bhp और 90 Nm का पीक टॉर्क देता है। कंपनी ऑल्टो के साथ सीएनजी मॉडल भी लाएगी। उम्मीद है कि इसकी कीमत 3.15 लाख रुपये से 4.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here