नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से बलात्कार के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व करने और हाथरस गैंगरेप मामले में न्याय के संकट के अंत के लिए आगे आने की अपील की है। कैलाश सत्यार्थी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमारी बेटियों के साथ जो हो रहा है वह देश के लिए शर्म की बात है। मैं विनम्रतापूर्वक पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं। हमारी महिलाओं और बच्चों के लिए न्याय के इस संकट को खत्म करने के लिए पूरा देश आपकी तरफ देख रहा है। मैं आपसे रेप के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व करने का प्रार्थना करता हूं। हमारी बेटियों को आपकी जरुरत है और हम आपके साथ हैं।
बता दें कि हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के हजारों लोग शुक्रवार शाम यहां जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया और उत्तरप्रदेश की योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की है।
What is happening to our daughters is a matter of national shame. I humbly appeal to Hon’ble PM @narendramodi – the nation looks to you to end this crisis of justice for our women & children. I implore you to lead the war on rape. Our daughters need you and we are all with you.
— Kailash Satyarthi (@k_satyarthi) October 2, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा के डी राजा, वृन्दा करात, भीम आमीर् के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, विधायक जिग्नेश मेवानी, फ़िल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर समेत विभिन विश्वविद्यालयों के छात्र और सामाजिक संगठनों के लोग हजारों की संख्या में एकत्र होकर हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।
यह भी पढ़ें- हाथरस कांड में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, SP और DSP निलंबित
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदर्शन में शामिल हुए और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। श्री केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि जो दोषी हैं, उन लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, उनको जल्द से जल्द फांसी दिलवाई जाए। इतनी कठोर सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत ना कर सके।







