हाथरस गैंगरेप पीडि़ता की सफजरजंग हॉस्पिटल में मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का नामो-ओ-निशान नहीं है। प्रियंका ने लड़की के साथ दरिंदगी करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा की जवाबदेही सरकार की बनती है।  

 

अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक के बाद एक ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा-हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है। यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: हाथरस में दलित महिला से गैंगरेप के बाद हैवानों ने काट दी थी जीभ, 15 दिनों के बाद हार गई जिंदगी से जंग

गौरतलब है कि यूपी के हाथरस में गैंगरेप की शिकार लड़की ने सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। 19 वर्षीय लड़की के साथ 14 सितम्‍बर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी हुई थी। वहशियों की दरिंदगी की शिकार पीडि़ता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। दरिंदों ने उसकी जीभ भी काट दी थी। पीडि़ता पिछले दो हफ्ते से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती थी। वहां हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे दिल्‍ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here