हाइलाइट्स:

  • यूपी के हाथरस जिले में दलित से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला
  • आरोपियों ने गैंगरेप के बाद लड़की की जीभ काट डाली थी
  • 9 दिन बाद होश में आने पर पीड़ित लड़की ने बताई आपबीती
  • पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी पर धारा 307 में दर्ज किया था केस

हाथरस
उत्तर प्रदेश के हाथरस में नाबालिग से से हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवकों ने गैंगरेप के बाद लड़की की जीभ काट दी थी। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में लड़की का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। सिर्फ एक आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ और उसे भी छोड़ दिया गया था।

घटना हाथरस के थाना चंदपा इलाके के गांव की है। गांव के ही रहने वाले चार युवकों ने दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोप है कि गैंगरेप के बाद चारों युवकों ने मारपीट करते हुए दलित किशोरी की जीभ काट दी थी। यही नहीं गला दबाकर हत्या करने की भी कोशिश की गई। इस दौरान हैवानों ने लड़की की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। पीड़ित पिछले कई दिनों से जिंदगी और मौत के बीच अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

आरोपियों ने नाबालिग दलित किशोरी के साथ बाजरे के खेत में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट और रेप की धारा में मुकदमा दर्ज ना करते हुए छेड़खानी के आरोप में एक युवक को पकड़ा था। उसके खिलाफ धारा 307 (हत्या की कोशिश) में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं पुलिस ने कुछ देर बाद ही युवक को थाने से छोड़ दिया था।

गैंगरेप की घटना को अंजाम देते वक्त आरोपी युवकों ने किशोरी की जीभ को भी काट डाला था। ताकि वह अपनी जुबान किसी के सामने ना खोल सके। गैंगरेप की शिकार हुई किशोरी के साथ युवकों ने मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी। इस दौरान दरिंदों ने उसकी रीढ़ की हड्डी को भी तोड़ दिया गया था। दरिंदगी की शिकार हुई किशोरी घटना के 9 दिन बाद जब होश में आई तो अपने साथ हुई आपबीती परिजनों को बताई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here