हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया और वहां भारी बर्फबारी देखी गई। जिसके बाद लाहौल-स्पीति जिले के सिस्सू में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 ब्लॉक हो गया। इससे पहले शनिवार को क्षेत्र में शीत लहर का कहर देखने को मिला था। जिससे स्थानीय लोगों को खासा मुसीबतों का सामना करना पड़ा। 

अब राष्ट्रीय राजमार्ग 3 के ब्लॉक हो जाने के बाद लोगों को आवाजाही में परेशानी होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी कि रविवार को भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी थी। बर्फबारी और रास्ते ब्लॉक होने से लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।

 

पश्चिमी हिमालय में शुक्रवार और शनिवार को भी भारी बर्फबारी और बारिश देखी गई और मैदानी इलाके, पंजाब और उसके आस-पास वाले इलाकों पर एक चक्रवाती परिसंचरण शुरू होता देखा गया। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इसके पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पैदा हुआ।

आईएमडी के शनिवार के बुलेटिन के अनुसार इन्हीं वजहों से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी देखमने को मिल सकती है। इसी के साथ कुछ जगहों पर बारिश के साथ मध्यम गरज के होने की भी संभावना है।

उत्तराखंड में भी इसी तरह के मौसम का अनुभव होने की उम्मीद है। उत्तर पंजाब, उत्तरी हरियाणा और चंडीगढ़ में रविवार तक हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here