कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अहम फैसला लिया है। राज्य के चार जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही जो यात्री हिमाचल प्रदेश की यात्रा करेंगे, उनके लिए 72 घंटे पुरानी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट ले जानी जरूरी होगी। पिछले कुछ दिनों में देश के अन्य राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी कोविड-19 के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया, ”हिमाचल सरकार ने चार जिलों- कांगड़ा, उना, सोलन और सिरमौर में रात दस बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। यह 27 अप्रैल से लेकर 10 मई के बीच में लागू होगा। यह फैसला सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में की गई हाई लेवल मीटिंग में किया गया।” साथ ही यह भी बताया कि जो भी राज्य में किसी अन्य राज्य से आ रहे हैं, उनके लिए 72 घंटे पुरानी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लानी जरूरी होगी। अगर शख्स रिपोर्ट नहीं लाता है तो फिर उसे अपने घर में 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहना होगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने आगे बताया कि बाहर से आने वाले नागरिकों के लिए एक ऑप्शन यह भी होगा कि अगर वे निगेटिव रिपोर्ट नहीं लाते हैं तो फिर उन्हें सात दिनों के बाद जांच करवानी होगी और उसमें अगर उनका टेस्ट निगेटिव आता है तो फिर उन्हें क्वारंटाइन रहने की जरूरत नहीं होगी।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here