नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

एक निजी हेलिकॉप्टर में बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार (Bollywood Akshay Kumar) के आने के बाद नासिक जिले में विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल (maharashtra Government Minister Chhagan Bhujbal) ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले को लेकर अब यह पता लगाया जाएगा कि आखिर किसकी इजाजत पर अक्षय कुमार को वीआईपी सुविधा प्रदान की गई। अब आइए पूरा मामला देखते हैं।

‘कुछ गलत हुआ है तो पूछूंगा’

NBT

छगन भुजबल ने इस मामले को लेकर कहा कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि होटल की शुरुआत कैसे हुई और हेलिकॉप्टर को कैसे जाने दिया गया, लेकिन अगर कुछ गलत हुआ तो वह पूछेंगे।

…और शुरू हो गया विवाद

NBT

नासिक स्थित त्र्यबकेश्वर के अजनेरी गांव में अक्षय कुमार ने दौरा किया था। इसी दौरान उनका हेलिकॉप्टर यहां पर उतरा था। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है।

‘अब सुरक्षा की भी जांच होगी’

NBT

छगन भुजबल ने कहा, ‘अक्षय कुमार को प्रदान की गई सुरक्षा की भी जांच की जाएगी।’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here