मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग 2022 में कौन आएगा? का बड़ा सवाल कर रहे थे, उन्हें पंचायत चुनाव के नतीजों से जवाब मिल गया है। लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास और दृढ़ हुआ है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 प्लस सीटें जीत कर फिर से सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में पार्टी की जोरदार जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उपलब्धि का श्रेय भी कार्यकर्ताओं को दिया, कहा कि पार्टी की यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा ही भाजपा के संकल्प को इसी तरह पूरा करना है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एनेक्सी सभागार में भाजपा के जिला एवं महानगर महामंत्रियों एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कोरोना काल में संगठन की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन भाजपा का मूलमंत्र है। कार्यकर्ता इसे चरितार्थ करें। जहां जैसी परिस्थिति हो उस अनुरूप संगठन और सरकार लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहें।

सीएम योगी ने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान की गति आगे बढ़ाने में योगदान करें। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगे। ठेला, रेहड़ी व कम पढ़े-लिखे लोगों का पंजीकरण और उनके टीकाकरण की जिम्मेदारी उठाएं।  बैठक का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह, आभार ज्ञापन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया। बैठक में जिला महामंत्री सबल सिंह, डा. आरडी सिंह, राजाराम कन्नौजिया, ब्राह्मानन्द शुक्ल, ओमप्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, इन्द्रमणि उपाध्याय, अच्युतानन्द शाही एवं जिला व महानगर के 39 मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। 

सपा और कांग्रेस पर बोला हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीका को लेकर सपा और कांग्रेस ने दुष्प्रचार कर लोगों को भ्रमित किया। उन्होंने लोगों के जीवन के साथ घिनौना खेल खेला। दूसरी ओर खुद टीका लगवा रहे वही, दूसरों को टीके से दूर रखा। भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि ऐसे लोगों की असलियत जनता के सामने आएं। बोले तीसरी लहर के लिए यूपी तैयारसीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरी लहर के लिए प्रदेश सरकार तैयार है। 

स्वास्थ्य केंद्रों का भाजपा कार्यकर्ताओं को ध्यान रखना चाहिए। लोगों की समस्या पर संबंधित अधिकारी से मिल समाधान कराएं। कोरोना दवा किट वितरित सुनिश्चित कराएं। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। कार्यकर्ता कोटे की दुकानों पर इसके वितरण पर निगरानी रखें। पात्र लोगों लाभ पहुंचाना सुनिश्चित कराएं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here