अगर आप भी बेसब्री से JioPhone Next (जियो फोन नेक्स्ट) का इंतजार कर रहे हैं, तो बस चंद दिनों की बात है। कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन दिवाली से उपलब्ध हो जाएगा। जियो फोन नेक्स्ट की कीमत 6,499 रुपये है। खास बात है कि कंपनी इस फोन को शानदार स्कीम के तहत खरीदने का मौका देने वाली है। कंपनी की इस स्कीम में यूजर्स को शुरुआत में केवल 1999 रुपये देने होंगे। इसके बाद बचे हुए अमाउंट का भुगतान यूजर 18-24 महीने की आसान EMI में कर सकते हैं। 

जियो फोन नेक्स्ट EMI ऑप्शन के लिए कंपनी ने चार तरह के प्लान पेश किए हैं। इनमें सबसे सस्ता प्लान 300 रुपये और सबसे महंगा प्लान 600 रुपये प्रतिमाह का है। जियो फोन नेक्स्ट को खरीदने वाले यूजर्स से कंपनी 501 रुपये का प्रोसिंग फी भी लेगी। फिलहाल आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में। 

ऑलवेज ऑन प्लान
इस कैटिगरी में दो EMI ऑप्शन हैं। इनमें एक हर महीने 300 रुपये EMI और दूसरा 350 रुपये EMI वाला प्लान शामिल है। 300 रुपये वाले प्लान में आपकी EMI 24 महीने तक चलेगी। EMI के साथ कंपनी प्लान में 5जीबी डेटा और हर महीने कॉलिंग के लिए 100 मिनट ऑफर करेगी। 350 रुपये का मंथली EMI प्लान 18 महीने तक चलेगा। इसमें भी आपको हर महीने 5जीबी डेटा और 100 कॉलिंग मिनट्स मिलेंगे। 

यह भी पढ़ें: बधाई: JioPhone Next लॉन्च, ₹1999 में आपका होगा फोन, वॉट्सऐप से ऐसे करें बुक

लार्ज प्लान
इसमें 450 रुपये और 500 रुपये का मंथली EMI प्लान मौजूद है। 450 रुपये वाले प्लान की EMI 24 महीने और 500 रुपये वाले प्लान की EMI 18 महीने तक चलेगी। दोनों प्लान में आपको हर दिन 1.5जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलेगी।

XL प्लान
इस प्लान में 500 रुपये और 550 रुपये का मंथली EMI शामिल है। 500 रुपये वाले प्लान की EMI 24 महीने तक चलेगी। वहीं, 550 रुपये वाला प्लान की EMI 18 महीने में खत्म हो जाएगी। इन प्लान में आपको हर महीने डेली 2जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनिफिट मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: Nokia T20 बहुत जल्द भारत में होगा लॉन्च, 8200mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले से लैस है कंपनी का पहला टैबलेट

XXL प्लान
इसमें आपको 550 और 600 रुपये का मंथली EMI ऑप्शन मिलेगा। 550 रुपये वाला प्लान 24 महीने और 600 रुपये वाला प्लान 18 महीने तक चलेगा। इन दोनों में कंपनी हर दिन 2.5जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग ऑफर करेगी।  



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here