नई मारुति सुजुकी सिलेरियो (Maruti Suzuki Celerio) का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। कंपनी इसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। इस बीच, कुछ डीलरशिप्स पर नई हैचबैक की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। कारएंडबाइक की रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों के हिसाब से ग्राहकों से 5 हजार रुपये से 11 हजार रुपये तक का टोकन अमाउंट लिया जा रहा है। हालांकि यह रिफंडेबल अमाउंट है। कुछ डीलरों ने बताया कि नई मारुति सेलेरियो जुलाई के आसपास लॉन्च होनी थी, हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के चलते लॉन्च सितंबर 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।
ऐसा होगा कार का डिजाइन
मारुति सुजुकी काफी समय से न्यू-जेन सेलेरियो पर काम कर रही है। इसकी कई अलग-अलग तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो न्यू-जेनरेशन मॉडल बड़ा होगा, और इसमें डिज़ाइन और स्टाइल अपडेट के साथ कई नए फीचर्स मिलने जा रहे हैं। कार में एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप, अलॉय व्हील, एलईडी टेललैंप, और ऐसे ही कई नए फीचर्स देखे जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Maruti Brezza फिर से डीजल इंजन में आएगी, Ertiga और XL6 भी करेंगी वापसी
फीचर लोडेड होगा इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो इसमें नया सेंटर कंसोल, नई अपहोल्स्ट्री और ऐप्पल कारप्ले व एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करने वाले मारुति सुजुकी का स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट यूनिट मिल सकता है। इसके अलावा मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, कीलेस एंट्री, डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar का वेटिंग पीरियड 1 साल पार, अब बुक करने पर 2022 में मिलेगी
इंजन और पावर
नई जेनरेशन की मारुति सेलेरियो हैचबैक में पहले वाला ही 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर K10B पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह 66 बीएचपी और 90 एनएम टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एक वैकल्पिक 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स मिल सकती है। इसके अलावा, सीएनजी वेरिएंट भी मिलने की संभावना है। कार को वैगन आर से 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने बात कही जा रही है, जो 82 bhp और 113 Nm का टार्क बनाता है।







