रिटेल चेन डी-मार्ट (D-Mart) पर मालिकाना हक रखने वाली और उसे ऑपरेट करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) सोमवार को 3 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। इतने मार्केट कैप तक पहुंचने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड, 17वीं इंडियन लिस्टेड कंपनी है। कंपनी के शेयर इस साल अब तक 70 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। 

604 रुपये से 4800 रुपये के पार पहुंचा शेयर
डी-मार्ट (D-Mart) चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 604.4 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए थे। कंपनी के शेयर 11 अक्टूबर 2021 को 4,837 रुपये के अपने अब तक के हाई पर पहुंचे। कंपनी के शेयर कारोबार के आखिर में 4,719.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इस हिसाब से कंपनी का मार्केट कैप 3.05 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 11 अक्टूबर को दिन के कारोबार के दौरान कंपनी का मार्केट कैप 3.11 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। 

यह भी पढ़ें- 5 रुपये के इस शेयर का बड़ा कमाल, 1 लाख रुपये पर 8 लाख से ज्यादा का फायदा

3 लाख करोड़ रुपये की लीग में 17 कंपनियां
एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड 3 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, HDFC बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, HDFC लिमिटेड, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस, ITC, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ONGC, विप्रो लिमिटेड, HCL टेक्नोलॉजीज और एशियन पेंट्स की लीग में शामिल हो गई है। दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 46 फीसदी बढ़कर 7,649.64 करोड़ रुपये पहुंच गया है। सितंबर तिमाही में स्टोर की संख्या 246 हो गई है, जो कि इससे पिछली तिमाही में 238 थे।

यह भी पढ़ें- एलपीजी सिलेंडर अब केवल 633.50 रुपये में आएगा आपके घर



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here