भारत में अन्य देशों के मुकाबले इंश्योरेंस प्लान काफी सस्ते हैं। लेकिन एक अप्रैल से इंश्योरेंस प्लान 10 से 20 फीसदी महंगे होने जा रहे हैं। आज के दौरे में इंश्योरेंस पॉलिसी एक आवश्यक जरूरत हो गई है। ऐसे में महंगे इंश्योरेंस प्लान का असर आपकी जेब पर भी पड़ेगा।
कोरोना के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान गई। उनमें से एक ऐसी संख्या भी थी जिन्होंने इंश्योरेंस प्लान ले रखा था। ऐसे में कंपनियों को उन्हें बड़ी रकम देनी पड़ी। जिसको देखते हुए कई कंपनियां अपने इंश्योरेंस के दाम पर बढ़ाने विचार कर रही हैं। ऐसे में प्रीमियम रेट 25 से 30 प्रतिशत महंगा हो जाएगा। भारत में इंश्योरेंस को लेकर एक कड़ी प्रतिद्वंद्विता चल रही है। जिसके कारण यहां इंश्योरेंस सस्ते दर पर अभी तक उपलब्ध हैं।
चढ़ने लगा सोने-चांदी का भाव, 41062 रुपये पर पहुंचा 22 कैरेट गोल्ड
इंश्योरेंस खरीदते वक्त हमें किन बातों का रखना होगा ध्यान
सिर्फ प्रीमियम महंगा होने के डर से कोई भी इंश्योरेंस ना खरीदें। कोई प्लान लेने से पहले अपनी भविष्य की आवश्यकताओं का मूल्यांकन अवश्य कर लें, इससे भविष्य में बड़ी मुश्किलों का ना सिर्फ सामना कर पाएंगे बल्कि उनसे बच भी सकते हैं। हमेशा इंश्योरेंस लेते वक्त अपनी इनकम और जरूरतों की तुलना जरूर करें।
अगर अब भी आप इंश्योरेंस पॉलिसी लेने को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यह कंफ्यूजन हम आपका दूर कर देते हैं। इंश्योरेंस खरीदते वक्त हमें ध्यान रखना चाहिए कि कमाई का 10 गुना महंगा प्लान हमें लेना चाहिए। मनी कंट्रोल से बात करते हुए इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के सीईओ आर एम विशाखा ने कहा, ‘हमें अपने भविष्य को ध्यान रखते हुए इंश्योरेंस पाॅलिसी पर इंवेस्ट करना चाहिए। हमें लगता है कि हम इसका कभी उपयोग नहीं कर पाएंगे, लेकिन समय बढ़ने के साथ ही हमारे ऊपर जिम्मेदारी भी बढ़ती है।’







