स्टॉक मार्केट को लेकर अरबपति इनवेस्टर वॉरेन बफे का कहना है, ‘जब दूसरे लोग लालच दिखाएं तो आप डरे हुए रहिए। और जब दूसरे लोग डरे हुए हों तो आप लालच दिखाइए।’ बाजार में पैसा लगाने को लेकर यह स्ट्रैटेजी आपके काफी काम आ सकती है। कई बार पेनी स्टॉक (कीमत के हिसाब से सस्ते शेयर) बहुत कम समय में आपको तगड़ा रिटर्न दे जाते हैं, बशर्ते आप पैसा सही समय पर लगाएं। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक गीता रिन्यूएबल एनर्जी (Gita Renewable Energy) का है। इस स्टॉक ने सिर्फ 1 साल में निवेशकों को 53 लाख रुपये का फायदा कराया है।
1 साल पहले लगाए होते 1 लाख रुपये तो आज बन गए होते 54 लाख
गीता रिन्यूएबल एनर्जी के शेयर 27 अक्टूबर 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5.79 रुपये के स्तर पर थे। 25 अक्टूबर 2021 को कंपनी के शेयर BSE में 312.75 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। गीता रिन्यूएबल एनर्जी के शेयरों ने पिछले एक साल में 5,300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर में अगर किसी व्यक्ति ने पिछले साल 27 अक्टूबर को 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज की तारीख में उसका वैल्यूएशन 54 लाख रुपये से ज्यादा होता। यानी, निवेशक को 53 लाख रुपये का सीधा फायदा होता।
यह भी पढ़ें- IRCTC के शेयरों ने निवेशकों का 35000 करोड़ डुबोया, क्या अब भी है खरीदारी का मौका?
इस साल अब तक 4300% से ज्यादा रिटर्न
गीता रिन्यूएबल एनर्जी के शेयर पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन से अपर सर्किट पर हैं। एक महीने में कंपनी के शेयरों ने 152.22 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने में गीता रिन्यूएबल एनर्जी के शेयरों ने 868.27 फीसदी का रिटर्न दिया है। 26 अप्रैल 2021 को कंपनी के शेयर 32.30 रुपये के स्तर पर थे, जो कि 25 अक्टूबर 2021 को 312.75 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक गीता रिन्यूएबल एनर्जी के शेयरों ने 4,361 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है।
जोखिम समझते हुए करें पेनी स्टॉक्स में निवेश
यह बात ध्यान रखें कि पेनी स्टॉक्स में जोखिम ज्यादा होता है, इसलिए अच्छी तरह रिसर्च करने के बाद रिस्क को समझते हुए इन स्टॉक्स में पैसा लगाएं। इन कंपनियों के फंडामेंटल्स पर जरूर ध्यान दें। अगर गीता रिन्यूएबल एनर्जी के जून तिमाही के नतीजों को देखें तो कंपनी का रेवेन्यू 0.6 करोड़ रुपये रहा है और कंपनी का प्रॉफिट 3.62 करोड़ रुपये रहा है।







