Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला (Motorola) भारत में आज (20 अप्रैल) दो नए स्मार्टफोन Moto G60 और Moto G40 Fusion लॉन्च करने जा रही है। यह एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट होगा, जो दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इन दोनों में जी60 ज्यादा दमदार स्पेसिफिकेशन वाला फोन होगा, जिसमें 108MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए जाने हैं। स्मार्टफोन्स की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। कंपनी फ्लिपकार्ट पेज और ट्विटर पर दोनों फोन्स के कुछ जरूरी फीचर्स का पहले ही खुलासा कर चुकी है। 

डिजाइन में एक जैसे होंगे फोन

 

Moto G60 और Moto G40 Fusion दोनों स्मार्टफोन डिजाइन में एक जैसे ही हैं। इनमें पीछे की तरफ Moto लोगो के साथ एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा दोनों में ही एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। जहां G60 के रियर कैमरा के प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का होगा, वहीं G40 Fusion का प्राइमरी कैमरा सेंसर 64MP का दिया गया है। आगे की तरफ पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन मिल जाता है। 

 

यह भी पढ़ें:  भारत में लॉन्च हुआ ये किफायती स्मार्टफोन, 6,000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

 

Moto G60 के स्पेसिफिकेशंस

 

मोटो जी60 स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुलएचडी+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा और HDR10 सपोर्ट करेगा। फोन में 6 जीबी की रैम के साथ Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे और ThinkShield बिजनस-ग्रेड सिक्यॉरिटी सॉल्यूशन के साथ आएंगे। इसमें 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा, 32MP का सेल्फी कैमरा और 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 1 मिनट में बिक गया 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का शाओमी फोन

 

Moto G40 Fusion के स्पेसिफिकेशंस

 

मोटो जी40 फ्यूज़न के अधिकतर फीचर्स जी60 जैसे ही हैं। इसमें भी 6.8 इंच का फुलएचडी+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10 सपोर्ट, और Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया जाएगा। मोटो जी40 फ्यूज़न में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें भी कंपनी 6000mAh की बैटरी दे सकती है।  





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here