Numerology Horoscope: 11 मई यानि आज के दिन जिन लोगों का जन्म हुआ है वे बहुत ही अच्छे दिन के होते हैं. दिमाग से ज्यादा दिल से काम लेने वाले होते हैं. 11 मई को जन्म लेने वाले कैसे होते हैं आइए जानते हैं.

11 मई को जिन लोगों का जन्मदिन होता है वे भाग्य के धनी होते हैं. इन लोगों का स्वभाव चंचल होता है. ये लोग विचारशील होते हैं. कई कलाओं में निपुण होते हैं. ऐसे लोगों की कल्पनाशीलता बहुत प्रबल होती है.

चंद्रमा से होते हैं प्रभावित

11 मई को जिनका जन्मदिन होता है उनका मूलांक 2 होता है. दो अंक चंद्रमा से प्रभावित होता है. यानि इस दिन जन्म लेने वालोें पर चंद्रमा का प्रभाव अधिक होता है. ये

भावुक बहुत जल्दी होते हैं

2 मूलांक के जातक बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं. ये दिल के साफ होते हैं. मित्रता करने और संबंध बनाने में ऐसे लोग दिमाग से ज्यादा दिल की बात मानते हैं जिस कारण ऐसे लोगों को कभी-कभी नुकसान भी उठाना पड़ता है. छोटी- छोटी बात भी ऐसे लोगों को भावुक कर देती है.

स्वास्थ्य के प्रति रहना चाहिए सावधान

ऐसे लोगों को सेहत के प्रति अधिक सजग रहना चाहिए क्योंकि जल्दी बीमार होने का खतरा बना रहता है. ऐसे लोगों को नजला, सर्दी-जुकाम जल्दी होने की संभावना रहती है. इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए.

शुभ तारीख: 2, 11, 20, 29

शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

इष्टदेव: भगवान शिव,  भैरव नाथ

शुभ रंग: सिल्वर ग्रे

वर्षफल

इस बार संघर्ष का रास्ता तय करना पड़ेगा सितंबर के बाद थोड़ी राहत मिलेगी. लेकिन साल के अंत में शुभ और कुछ बड़ा लाभ मिलने की संभावना है. माता का ध्यान रखें. भगवान शिव की आराधना करें. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी.

Chanakya Niti: धन कमाने के लिए व्यक्ति को ये जोखिम उठाने पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here