PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को वाराणसी का दौरा करेंग़े. वह यात्रा के दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री बीएचयू में 100 बेड का एमसीएच विंग, गोदौलिया में मल्टी लेवल पार्किंग, गंगा नदी पर पर्यटन विकास के लिए रो-रो वेसल और वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर थ्री लेन फ्लाईओवर ब्रिज समेत विभिन्न सार्वजनिक परियोजनाओं और कार्यों का उद्घाटन करेंगे. ये परियोजनाएं 744 करोड़ की हैं जिनका उद्घाटन होगा.

प्रधानमंत्री करीब 839 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं और सार्वजनिक कार्यों की आधारशिला भी रखेंग़े. इनमें सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) का सेंटर फॉर स्किल एंड टेक्निकल सपोर्ट, जल जीवन मिशन के तहत 143 ग्रामीण परियोजनाएं और कारखियांव में आम और सब्जी एकीकृत पैक हाउस भी शामिल है.

दोपहर सवा बारह बजे प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर – रुद्रकाश का उद्घाटन करेंगे, जिसका निर्माण जापानी सहायता से किया गया है. इसके बाद दोपहर करीब दो बजे वह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग, बीएचयू का निरीक्षण करेंगे. वह कोविड की तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों और चिकित्सा पेशेवरों के साथ भी मिलेंगे.

राहुल गांधी से मिले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, मीटिंग में प्रियंका गांधी और हरीश रावत भी रहे मौजूद



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here