दीपक नाइट्राइट (Deepak Nitrite) के शेयरों ने इनवेस्टर्स को जबर्दस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का परफॉर्मेंस इतना शानदार रहा है कि 1 लाख रुपये लगाने वाले निवेशक कुछ ही सालों में करोड़पति बन गए हैं। दीपक नाइट्राइट के शेयरों ने पिछले 10 साल में पैसा लगाने वाले निवेशकों को 13,000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। दीपक नाइट्राइट का मार्केट कैप 27,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
1 लाख रुपये के बन गए 1.37 करोड़ रुपये
दीपक नाइट्राइट के शेयर 23 मार्च 2012 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 14.70 रुपये के स्तर पर थे। 15 फरवरी 2022 को एनएसई में कंपनी के शेयर 2,027 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयरों ने 10 साल से भी कम में निवेशकों को करीब 13,780 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 23 मार्च 2012 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 1.37 करोड़ रुपये होता। यानी, कंपनी के शेयर में पैसा लगाने वाले व्यक्ति को सीधा-सीधा 1.36 करोड़ रुपये का फायदा होता।
यह भी पढ़ें- LIC के IPO में है दिलचस्पी तो पॉलिसीहोल्डर्स जान लें 5 जरूरी बातें
5 साल में ही 1 लाख के बन गए 19.5 लाख रुपये
दीपक नाइट्राइट के शेयर 17 फरवरी 2017 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 103.65 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 15 फरवरी 2022 को 2027 रुपये के स्तर पर हैं। दीपक नाइट्राइट के शेयरों ने पिछले 5 साल में 1,850 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 5 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज की तारीख में उस पैसे की वैल्यू 19.55 लाख रुपये होती। कंपनी के स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3,020 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 1,131 रुपये है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं इल्कर अइसी जो अब संभालेंगे एयर इंडिया की बागडोर, क्या है टाटा ग्रुप का प्लान?







