15 हजार से कम में जबर्दस्त फोन, 50MP कैमरा + 5000mAh बैटरी, Vivo T1 5G की पहली सेल


Vivo T1 5G Sale: वीवो टी1 5जी स्मार्टफोन की 14 फरवरी को पहली बार बिक्री होने जा रही है। कंपनी ने 9 फरवरी को भारत में अपना लेटेस्ट 5जी फोन Vivo T1 5G लॉन्च किया था। इसमें Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात है कि ग्राहकों को सेल में डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। 

Vivo T1 5G की कीमत और ऑफर्स 

भारत में Vivo T1 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लाया गया है। इसके बेस 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,990 रुपये है। जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। वीवो स्मार्टफोन रेनबो फैंटेसी और स्टारलाईट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इसे शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। इस दौरान HDFC बैंक कार्ड धारकों को 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी आप इसे 14,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे। 

यह भी पढ़ें: जबर्दस्त डील! ₹38,799 में iPhone 12 और ₹25,699 में मिल रहा 12 Mini स्मार्टफोन, जानें पूरा ऑफर

120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

Vivo T1 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,408 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। वीवो स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिलता है। 

यह भी पढ़ें: मिल गया तोड़! फोन लॉक करने की भी जरूरत नहीं, ऐसे छिपाएं अपनी WhatsApp चैट

50MP का रियर कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी1 5जी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ दो 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। 6GB और 8GB रैम वेरिएंट में सुपर नाइट मोड के साथ-साथ मल्टी स्टाइल पोर्ट्रेट मोड भी मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here