सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने 699 रुपये वाले प्लान की उपलब्धता बढ़ा दी है। यह प्लान 160 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। पहले यह प्लान केरल को छोड़कर बाकी सर्किल्स के लिए लाया गया था। वहीं, केरलटेलीकॉम की रिपोर्ट के मुतताबिक अब 699 रुपये वाले वाउचर का फायदा केरल में भी लिया जा सकेगा। प्लान 25 जनवरी से ही केरल सर्किल में उपलब्ध हो जाएगा। 

क्या है BSNL का 699 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के 699 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को रोज 0.5GB डेटा मिलता है। लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड घटकर 80 Kbps रह जाती है। प्लान में 160 दिन की वैलिडिटी मिलती है, इस तरह ग्राहक कुल 80 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर पाते हैं। इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी दी गई है। 

यह भी पढ़ें: ₹249 वाला प्रीपेड प्लान, Jio दे रहा फ्री कॉल के साथ रोज़ 2GB डेटा

यह प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो डेटा का कम इस्तेमाल करते हैं और उन्हें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ज्यादा वैलिडिटी चाहिए। इस प्लान का रिचार्ज कराने के लिए ग्राहक बीएसएनएल की वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर *444*699# कोड डायल कर सकते हैं। यूजर्स चाहें तो 123 पर PLAN BSNL699 लिखकर एक एसएमएस भी करके प्लान पा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: BSNL ने सबको छोड़ा पीछे, सालभर वाले प्लान के साथ दे रहा सबसे ज्यादा वैलिडिटी
 
30 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉल्स
BSNL ने रिपब्लिक डे ऑफर तहत एक खास प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने 398 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और अनलमिटेड डेटा की सुविधा दी जा रही है। प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। कॉलिंग और डेटा के अलावा इसमें रोज 100 SMS भी मिलेंगे। यह प्लान देश के सभी टेलिकॉम सर्किल में रिचार्ज के लिए उपलब्ध होगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here