Petrol Diesel Price Today 26 June 2020:  लगातार 20वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों के दाम बढ़े हैं। शुक्रवार 26 जून को राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों अब 80 के पार हो गए हैं। अब भी यहां डीजल के मुकाबले पेट्रोल सस्ता है। शुक्रवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे और डीजल की कीमत में 17 पैसे की बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल के दाम 80.13 रुपये और डीजल के दाम 80.19 रुपये है। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 26 जून 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai)में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर)

डीजल (रुपये/लीटर)

दिल्ली 80.13 80.19
मुंबई 86.91 78.51
चेन्नई 83.37 77.44
कोलकाता 81.82 75.34

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

यह भी पढ़ें: तेल में उछाल से मांग बढ़ने के साथ बढ़ेगी महंगाई,पेट्रोल-डीजल के दाम करने का बस यही एक उपाय

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट:  इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here