आगरा: कोरोना महामारी का सीधा असर पर्यटन क्षेत्र पर पड़ा है. कोरोना से पहले भारी संख्या में पर्यटक ताजमहल का दीदार करने थे. लेकिन, महामारी की वजह से ताजमहल का दीदार करने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है. साल 2019 की तुलना में 2020 में ताज का दीदार करने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी कमी देखी गई है. साल 2020 में ताजमहल का दीदार करने वालों की संख्या 2019 के मुकाबले 76 प्रतिशत तक गिर गई.

76 प्रतिशत तक कम हो गई पर्यटकों की संख्या

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के सुपरिटेंडेंट वसंत स्वर्णकार का कहना है कि ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या तेजी से कम हुई है. साल 2019 की तुलना में पिछले साल 2020 में यहां आए पर्यटकों की संख्या 76 प्रतिशत तक कम हो गई.

कोरोना महामारी का दिखा प्रभाव

ताजमहल का दीदार करने वालों की संख्या में कमी के पीछे सबसे बड़ी वजह कोरोना महामारी को माना जा रहा है. इसका एक बड़ा कारण ये भी है कि कोरोना की वजह से लंबे समय तक स्मारक बंद रहा है और जब इसे खोला गया तो पर्यटकों की तय सीमा भी निर्धारित की गई थी. कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों ने घूमना-फिरना भी कम कर दिया. वहीं, भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या भी कम रही.

ये भी पढ़ें:

किसानों की भलाई नहीं चाहती कांग्रेस, पीएम मोदी की कार्यशैली से खुश हैं किसान : श्रीकांत शर्मा

टीकाकरण के पहले दिन यूपी में लगा सबसे ज्यादा टीका, जानें- अन्य राज्यों के आंकड़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here