2020 में कोविड-19 महामारी के चलते टीम इंडिया काफी कम मैच खेल सकी। 2021 में जनवरी से दिसंबर के बीच टीम इंडिया को नॉनस्टॉप क्रिकेट खेलना है। जनवरी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटेगी और फरवरी में इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। इंग्लैंड के भारत दौरे का शेड्यूल जारी हो चुका है, जबकि इसके बाद की सभी प्रस्तावित सीरीज हैं। अक्टूबर में भारत में ही टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। 2021 में टीम इंडिया का शेड्यूल कुछ इस तरह होगा-

जनवरी 2021

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज के दो मैच दिसंबर में खेले गए, जबकि बचे हुए दो मैच जनवरी में खेले जाने हैं। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर और आखिरी टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिसबेन में खेला जाना है। इन दो टेस्ट मैचों के साथ ही भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो जाएगा।

ऑस्ट्रलियाई कोच बोले- 100 प्रतिशत फिट नहीं होने पर भी खेलेंगे वॉर्नर

फरवरी-मार्च 2021

5 फरवरी से 28 मार्च के बीच भारत को इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। इस दौरान भारत को चार टेस्ट मैच, पांच टी20 इंटरनैशनल मैच और तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी से, दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी से, तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी से और आखिरी टेस्ट मैच 4 मार्च से खेला जाना है। 12, 14, 16, 18, 20 मार्च को क्रम से पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां टी20 इंटरनैशनल मैच खेला जाएगा। 23, 26, 28 मार्च को क्रम से तीन वनडे इंटरनैशनल मैच खेले जाएंगे।

अप्रैल-मई 2021

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन कोरोना महामारी के चलते दुबई में खेला गया था। 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच आईपीएल का 13वां सीजन खेला गया, 14वां सीजन अप्रैल-मई 2021 में खेला जा सकता है। आईपीएल इस साल भारत में ही खेला जाएगा।

वॉर्नर ने खुद को घोषित किया दशक का टिकटॉकर, चहल ने दिया मजेदार रिएक्शन

जून-जुलाई 2021

आईपीएल के बाद टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल और पांच मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका में ही रुकेगी, जहां एशिया कप खेला जाना है। 

जुलाई 2021

श्रीलंका में एशिया कप के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे रवाना हो जाएगी। यह दौरा 2020 में होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसको स्थगित करना पड़ा था। जिम्बाब्वे में टीम इंडिया लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलेगी।

अगस्त-सितंबर 2021

जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। अगस्त में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज बहुत अहम होगी।

अक्टूबर 2021

इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौटेगी, जहां उसे दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करनी होगी। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होम सीरीज खेलेगा।

अक्टूबर 2021

टी20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में ही खेला जाना है। भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से यह टूर्नामेंट नहीं जीता है। अपनी मेजबानी में टीम इंडिया यह टूर्नामेंट जरूर जीतना चाहेगी।

नवंबर-दिसंबर 2021

टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच और तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

दिसंबर 2021

साल के अंत में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन टेस्ट और तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेलनी होगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here