इन दिनों किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए फास्ट-चार्जिंग एक जरूरी फीचर बन गया है। इस साल लॉन्च हुए अधिकतर स्मार्टफोन में कंपनियों ने अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग, 30 वॉट फास्ट चार्जिंग और यहां तक की 65W फास्ट चार्जिंग तक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यहां तक कि कुछ कंपनियां 100W+ फास्ट चार्जिंग तक ला चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन्स कौन-से हैं।
मशहूर टेक्नोलॉजी वेबसाइट androidauthority ने एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में टॉप 15 ऐसे स्मार्टफोन बताए गए हैं जो सबसे तेजी से चार्ज होते हैं। वेबसाइट ने इनकी चार्जिंग स्पीड का टेस्ट किया और सबसे पहले चार्ज होने वाले फोन को पहले नंबर पर रखा है।
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत में लॉन्च हुए सबसे महंगे Gadgets, 15 लाख के टीवी से लेकर 3 लाख का लैपटॉप है शामिल
21 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है शाओमी का फोन
लिस्ट में Xiaomi Mi 10 Ultra स्मार्टफोन, सबसे तेज चार्ज होने वाले फोन के रूप में सामने आया है। फोन में 4500mAh की बैटरी मिलती है, जो 21 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाती है। यह बाजार में उपलब्ध इकलौता ऐसा फोन है जो चार्ज होने में आधे घंटे से कम का समय लेता है। बता दें कि यह पहला फोन है जिसमें 120W फास्ट चार्जिंग का फीचर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: आ रहा LG का रोलेबल डिस्प्ले वाला फोन, लॉन्च पहले ही लीक हुई कीमत
लिस्ट में दूसरे नंबर पर Realme X50 Pro स्मार्टफोन रहा, जो 33 मिनट में फुल चार्ज होता है। इसी प्रकार तीसरे पायदान पर Oppo Find X2 Pro, चौथे पर Xiaomi Mi 10 Pro और पांचवे पर Huawei Mate 40 Pro जैसे स्मार्टफोन्स रहे। इन्हें फुल चार्ज होने में क्रमश: 43 मिनट, 46 मिनट और 49 मिनट का समय लगता है। लिस्ट में टॉप 10 में रियलमी X3 सुपरजूम, वनप्लस नोर्ड, वनप्लस 8 प्रो, वनप्लस 8 और पोको X3 NFC जैसे फोन्स रहे हैं।







