Multibagger Return 2022: शेयर बाजार (Stock market) में इन दिनों भारी उठा-पटक का माहौल है। इस माहौल में भी टेक्सटाइल सेक्टर का एक स्टॉक ऐसा है जो जबरदस्त परफॉर्म कर रहा है और अपने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दे रहा है। शेयर बाजार में गिरावट (Stock market crash) के बाद भी पिछले 5 सत्रों में यह स्टॉक लगातार अपर सर्किट में मार रहा था, आज यह स्टॉक 4.99 प्रतिशत की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई 93.55 रुपये पर पहुंच गया। इस स्टॉक का नाम है- एके स्पिनटेक्स (AK Spintex) । आइए जानते हैं डिटेल्स-
23 दिन में 275.7 प्रतिशत का रिटर्न
इस टेक्सटाइल स्टॉक की कीमत (Textile stock) 24 दिसंबर 2021 को बीएससी पर 24.9 रुपये थी। आज 25 जनवरी 2022 को यह शेयर 93.55 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस स्टॉक ने सिर्फ 23 कारोबारी सत्र में अपने निवेशकों को 275.7% का जबरदस्त रिटर्न (Multibagger return) देकर चौंका दिया है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर कोई निवेशक 24 दिसंबर 2021 को इस पेनी स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता तो उसका ₹1 लाख आज 3.75 लाख रुपये हो गया होता।
यह भी पढ़ें- सीनियर सिटीजन के लिए SBI समेत बैंकों की ये बेहद खास स्कीम, यहां मिलता है तगड़ा मुनाफा
3 जनवरी से अब तक 179.25 प्रतिशत का रिटर्न
अगर सिर्फ इस महीने की बात करें तो 3 जनवरी (2022 का पहला कारोबारी दिन) को एके स्पिनटेक्स का क्लोजिंग शेयर भाव 33.50 रुपये प्रति स्तर से 25 जनवरी 93.55 रुपये पर पहुंच गया। यानी सिर्फ 17 कारोबारी दिन में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 179.25 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि यदि कोई निवेशक साल 2022 के पहले कारोबारी दिन में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज के दिन यह रकम 2.79 लाख हो गई होती। पिछले 5 कारोबारी सत्र में यह स्टॉक 21 फीसदी से ज्यादा उछला है। पिछले सप्ताह बुधवार को इस स्टॉक की कीमत (AK spintex share price) 77.05 रुपये थी।
यह भी पढ़ें- आज से खरीदें सस्ते में घर-दुकान! PNB समेत इन 3 सरकारी बैंकों का है ऑफर- चेक करें डिटेल
क्या है कंपनी का कारोबार?
इस कंपनी को मूल रूप से “ए.के. प्रोसेसर्स प्राइवेट लिमिटेड” के नाम और स्टाइल में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में शुरू किया गया था। इसकी शुरुआत 6 अक्टूबर 1994 को हुई थी। इसे मानव निर्मित कपड़ों के प्रोसेसिंग के उद्देश्य से शुरू किया गया था। बाद में कारोबार का विस्तार करने और अपनी पूंजी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए कंपनी को 6 जनवरी 1995 को पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में चेंज किया गया। अस्सी के दशक में कपड़ा क्षेत्र में बहुत सारे अवसर थे। सरकार ने टेक्सटाइल डेवलपमेंट पर ध्यान दिया। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए कंपनी ने कपड़ा प्रोसेसिंग बिजनेस शुरू करने का फैसला किया।







