सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने हाल ही में अपने 249 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। इस प्लान में कंपनी अब दोगुना डेटा ऑफर कर रही है। डीटेल्स की बात करें तो बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को 60 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2 जीबी डेटा दिया जा रहा है। यानी दो महीने में ग्राहकों को कुल 120 जीबी डेटा मिल जाएगा। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कंपनी का FRC रिचार्ज है, जिसे नया सिम लेने पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको बीएसएनएल के इस प्लान की तुलना जियो, एयरटेल और Vi के 249 रुपये वाले प्लान से करके बताने वाले हैं।
Jio का 249 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो का 249 रुपये वाला प्लान भी रोज 2 जीबी डेटा के साथ आता है। हालांकि इसमें सिर्फ 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानी ग्राहकों को कुल 56 जीबी डेटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 19 रुपये में फ्री कॉलिंग और डेटा, सबसे सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान
Vi का 249 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया का 249 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को रोज 1.5 जीबी डेटा (कुल 42 जीबी) मिलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं। इसके अलावा वीकेंड डेटा रोलओवर और बिंज ऑल नाइट जैसी सुविधाओं के साथ Vi Movies & TV Classic का मुफ्त एक्सेस मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: 200 रुपये से कम के धांसू प्लान, 42GB डेटा और फ्री कॉलिंग
Airtel का 249 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का 249 रुपये वाला प्लान ठीक वोडाफोन-आइडिया जैसा ही है। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ ग्राहकों को रोज 1.5 जीबी डेटा (कुल 42 जीबी) मिलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं।







